Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के खिलाफ लगे पोस्टर

चोर और बेईमान लिखकर बनाया निशाना, तापस और कुणाल ने दी सफाई

28 Jul 2026

सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के खिलाफ लगे पोस्टर

कोलकाता। बंगाल की राजनीति में सोमवार रात उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को निशाना बनाते हुए उत्तर कोलकाता के विभिन्न इलाकों में बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए गए। इन पोस्टरों में सांसद के लिए चोर और बेईमान जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। सबसे अधिक हलचल इस बात को लेकर है कि पोस्टरों के नीचे प्रचार में: तापस राय, कुणाल घोष छपा हुआ है। हालांकि, दोनों ही नेताओं ने इन पोस्टरों से अपना कोई भी संबंध होने से साफ इनकार किया है।
यह घटनाक्रम बेहद संवेदनशील मोड़ पर सामने आया है। सोमवार रात ही सुदीप बंद्योपाध्याय ने राज्य सचिवालय नवान्न जाकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। इस बैठक के कुछ ही घंटों के भीतर उत्तर कोलकाता के कई प्रमुख इलाकों, यहाँ तक कि खुद सांसद के आवास के आसपास भी ये विवादित पोस्टर चस्पा दिखाई दिए, जिससे सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पोस्टरों में सुदीप बंद्योपाध्याय की तस्वीरों के साथ गंभीर आरोप लिखे गए हैं। पोस्टर पर तृणमूल नेता कुणाल घोष और भाजपा नेता तापस राय का नाम छपे होने पर दोनों नेताओं की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया आई।
तृणमूल नेता कुणाल घोष ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस पोस्टर के बारे में कोई पूर्व जानकारी नहीं थी और न ही वे जानते हैं कि इसमें उनका नाम क्यों शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि तापस राय अब एक अलग राजनीतिक दल में हैं, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि पोस्टर में किस तापस राय का संदर्भ दिया गया है। हालांकि, कुणाल घोष ने यह जरूर जोड़ा कि भले ही उन्होंने यह पोस्टर नहीं लगवाया, लेकिन पोस्टर में सुदीप बंद्योपाध्याय के बारे में लिखी गई बातों से वे व्यक्तिगत तौर पर पूरी तरह सहमत हैं और ऐसी बातें पहले भी सामने आती रही हैं।
दूसरी ओर, भाजपा नेता तापस राय ने पोस्टर से सिरे से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस हरकत से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि वे कुणाल घोष के साथ मिलकर कोई साझा पोस्टर क्यों जारी करेंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि चुनाव के दौरान तृणमूल ने भी तापस राय नाम के उम्मीदवार उतारे थे, इसलिए नाम लिखे होने मात्र से उन पर आरोप लगाना गलत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आधी रात में ये विवादित पोस्टर किसने लगाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के खिलाफ लगे पोस्टर
चोर और बेईमान लिखकर बनाया निशाना, तापस और कुणाल ने दी सफाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News